उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। यह घटना चारधाम यात्रा के दौरान हुई

हेलीकॉप्टर सुबह 5:20 बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था। यह गौरिकुंड और सोनप्रयाग के बीच जंगल में क्रैश हुआ

हेलीकॉप्टर में 5 यात्री, एक बच्चा और पायलट सवार थे। पायलट कैप्टन राजवीर सिंह चौहान थे, जो हाल ही में पिता बने थे

घना कोहरा और खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर ने दिशा खो दी। पायलट की विजिबिलिटी शून्य हो गई थी

SDRF, NDRF और स्थानीय पुलिस ने जंगल के दुर्गम इलाके में रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी शव मिल चुके हैं

चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएँ दो दिन के लिए बंद कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त SOP लागू करने का आदेश दिया

यह उत्तराखंड में 6 हफ्ते में पांचवीं हेलीकॉप्टर दुर्घटना है। पिछली घटनाओं में भी मौसम और तकनीकी खराबी जिम्मेदार थी

मुख्यमंत्री ने तकनीकी कमेटी गठित की है। पायलटों के अनुभव और हेलीकॉप्टर की तकनीकी जाँच अनिवार्य कर दी गई है

सिविल एविएशन मंत्रालय ने DGCA को सख्त निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने शोक व्यक्त किया और मुआवज़े की घोषणा की

हेलीकॉप्टर सेवाएँ तभी शुरू होंगी जब सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगी। सरकार ने पूर्व घटनाओं की जाँच का भी आदेश दिया है